रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के डोंगिया जलाशय से बरामद हुआ महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में सुकृत केपास डोंगिया जलाशय से मंगलवार दोपहर 12 बजे एक महिला का शव बरामद हुआ, पुलिस ने महिला की पहचान करते हुए बताया कि यह महिला करमा थाना क्षेत्र के रमपथरा गांव निवासी है और बीती 9 नवम्बर से घर से लापता थी,परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दिया था,पुलिस ने ग्रमीणों की सूचना पर तालाब में उतराया हुआ महिला का शव बरामद किया है।