रॉबर्ट्सगंज: घसिया बस्ती से बच्चा चुराने वाले 2 पुरुषों व 2 महिलाओं को रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने घसिया बस्ती से बच्चा चुराने वाले दो महिला और दो पुरुष को मंगलवार सुबह 11 बजे गिरफ्तार कर लिया,एएसपी कालू सिंह ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज कस्बे में दो वर्षीय बच्ची का खेलते समय कुछ लोगो ने अपहरण कर लिया था पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से पता लगाकर घसिया बस्ती में छापा मारा तो एक घर से बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया,और 4 लोगो को गिरफ्तार किया