मोकामा: मोकामा के मरांची थाना पुलिस ने लोहे की छड़ चोरी के आरोप में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
Mokameh, Patna | Mar 31, 2025 पुलिस के अनुसार उन्हें इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग लोहे की छड़ की चोरी कर रहे हैं। उसके बाद बताये गए लोकेशन के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की । वहीं इस घटना में प्रयुक्त पिकअप तथा लगभग 900 किलो लोहे के छड़ को बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया है और अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।