मोकामा: मोकामा के मरांची थाना क्षेत्र के मालपुर पंचायत में आग लगने से 40 घर राख हो गए
Mokameh, Patna | Apr 2, 2025 मोकामा के मरांची थाना क्षेत्र के मालपुर पंचायत में बुधवार को लगभग 2 बजेभीषण आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में 40 घर पूरी तरह से जलकर राख हो गए। आग में एक दर्जन से अधिक मवेशियों की जलकर मौत हो जाने की खबर है। वहीं तीन लोग झुलस गए, जिसमें दो महिलाएं हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।