गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया पुलिस ने जनता की शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए जिले के सभी थानों में लगाए सहयोग शिविर
गया: आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को दोपहर 2:00 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी थानों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, साइबर अपराध, चोरी सहित विभिन्न मामलों से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं।