तोकापाल: ग्राम दुगनपाल में विकसित भारत रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण का जनजागरण अभियान सम्पन्न, जनपद अध्यक्ष भी रहीं शामिल
दुगनपाल में विकसित भारत रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जनजागरण अभियान का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित रोजगारोन्मुखी एवं आजीविका संवर्धन योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।