आबू रोड: आबूरोंड की 18 वर्षों की तपस्या का सम्मान, कराटे प्रशिक्षक कनक सिंह राजपूत को मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि
आबूरोड में कराटे एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण के क्षेत्र में पिछले 18 वर्षों से निरंतर सेवाएं दे रहे के प्रसिद्ध प्रशिक्षक कनक सिंह राजपूत को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।यह सम्मान जोधपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन की ओर से प्रदान किया गया।