जमुई: आरटीई छात्रों को स्कूल से निकाला गया, अभिभावकों ने डीईओ से लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Apr 7, 2026 जमुई में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत नामांकित करीब एक दर्जन बच्चों को निजी विद्यालय मणिदीप अकैडमी से बाहर करने का मामला सामने आया है। मंगलवार 3 बजे अभिभावकों ने जिला शिक्षा कार्यालय पहुंचकर डीईओ को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। अभिभावकों का आरोप है कि प्रतिपूर्ति राशि नहीं मिलने का हवाला देकर बच्चों को पढ़ाई से वंचित किया गया।