मैनपुरी: खाटू श्याम के दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे का शिकार, 6 की मौत
मैनपुरी। खाटू श्याम के दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हरियाणा के पलवल में हुए भीषण सड़क हादसे ने मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में मातम पसार दिया। हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
मृतकों में झांसी में तैनात दरोगा देवराज यादव के भाई विजय यादव भी शामिल थे। विजय यादव मूलरूप से किशनी क्षेत्र के चांदा गांव के निवासी बताए गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
इसी बीच हादसे में अपने भाई विजय यादव को खोने के बाद दूसरे भाई के बिलखते हुए वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया। वीडियो में भाई का दर्द देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं।
एक हादसा... छह जिंदगियां खत्म और कई परिवारों में पसरा मातम।
#Mainpuri #Kishni #Palwal #RoadAccident #KhatuShyam #BreakingNews #ViralVideo #AccidentNews #CityNews24Live
Hardoi, Hardoi | Sep 3, 2026