दिल्ली-नोएडा बस दुष्कर्म कांड के खिलाफ DU में आधी रात महिला छात्रों ने निकाला मार्च!
दिल्ली-नोएडा बस दुष्कर्म कांड के खिलाफ दिल्ली विश्वविद्यालय में सैकड़ों महिला छात्राओं ने आधी रात ‘रीक्लेम द नाइट’ मार्च निकाला। छात्राओं ने महिला सुरक्षा, सुरक्षित कैंपस और सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं की आजादी का सवाल उठाया। इस दौरान एसएफआई ने महिला छात्र घोषणापत्र जारी कर डीयूएसयू चुनावों में महिलाओं को मतदान का अधिकार, 50% प्रतिनिधित्व, सुरक्षित छात्रावास और लैंगिक न्याय की मांग की।
Hardoi, Hardoi | Sep 3, 2026