कर्वी: चित्रकूट एसओजी/सर्विलांस की टीम ने खोए हुए 11 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल धारकों को किए सुपुर्द
एसओजी व सर्विलांस की टीम ने खोए हुए 11 एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किया है। जिनकी अनुमानित कीमत 1,50,000 रुपए बताई गई है। मोबाइल धारकों द्वारा पुलिस अधीक्षक के समस्त मोबाइल खोने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिनको पुलिस ने बरामद कर गुरुवार की सुबह 11बजे मोबाइल धारकों के सुपुर्द किया है।मोबाइल पाकर मोबाइल धारकों ने पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया है।