मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भीमकित्ता चौक स्थित एक जनरल स्टोर में गुटखा उधार नहीं देने पर युवकों द्वारा आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात की है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज दुकानदार ने पुलिस को साक्ष्य के रूप में सौंपा है।