सिंघेश्वर: अज्ञात वाहन की ठोकर से 32 वर्षीय कमलेश मुखिया की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सिंहेश्वर में सड़क हादसे में 32 वर्षीय बाइक सवार कमलेश मुखिया की मौत हो गई। भवानीपुर वार्ड छह निवासी कमलेश सिंहेश्वर बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सतोखर लालपट्टी नहर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।