महेश सेवा सदन समिति गांधीनगर की नई कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव अधिकारी बालकृष्ण सोमानी के निर्देशन में अध्यक्ष पद पर शंकर काबरा, मंत्री कैलाश भूतड़ा, कोषाध्यक्ष कमलेश डाड, उपाध्यक्ष मनोहर मुंद्रा चुने गए हैं।