कोंडागांव: बारिश ने उजाड़ा आशियाना, बड़ेड़ोंगर में दो मकान हुए क्षतिग्रस्त, शिकायत के बाद भी नहीं पहुंचा प्रशासन, मुआवजे की मांग
फरसगांव क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते बड़ेड़ोंगर में दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। पाण्डेपारा निवासी मानबत्ती पात्र (70) के घर पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ, जबकि भैंसाबेड़ा पारा निवासी राधेश्याम पुजारी (65) का कच्चा मकान ढह गया। दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन पर शिकायत के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाया है।