सतना सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया, बहनों ने कैदी भाइयों को राखी बांधी
सतना सेंट्रल जेल मे हर्षोल्लास से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया । जेल प्रशासन ने बहनो के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे । शनिवार सुबह 10 बजे से ही बहने जेल में बंद भाइयों की कलाई मे राखी बांधने आने लगी जो सिलसिला अभी भी जारी है । जेल प्रशासन बहनों को जेल के अंदर ले गया, जहां बहनो ने अपने कैदी भाइयों को राखी बांधी । इस मौके पर पूरा जेल प्रशासन त्यौहार मे शामिल है।