सतना के मझगवां भट्टा निवासी सतेंद्र चौधरी अपनी ऑटो से ससुराल कैलाशपुर जा रहा था ।मझगवां बाईपास पहुंचते ही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई । एक्सीडेंट मे ऑटो चालक सत्येंद्र का एक पैर फ्रैक्चर हो गया । घायल सतेंद्र को पहले मझगवां अस्पताल फिर शुक्रवार की रात 10 बजे सतना जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया । जिला अस्पताल चौकी पुलिस घायल सत्येंद्र से पूछताछ कर रही है ।