फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अंधरपूरा में पड़ोसी दबंगों ने व्यक्तियों के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज
फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अंधरपुरा के रहने वाले लखन पुत्र हेमराज ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया पड़ोस के रहने वाले दबंग पुरानी रंजिश को लेकर दारू के नशे में गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे पीड़ित ने गलियों का विरोध किया तो दबंग करण राम रतन पुत्र हेमराज राधा घर में घुस आए और मारपीट करने लगे जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाना पुलिस से की है।