फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ घर में घुसकर दबंगों ने की मारपीट और छेड़छाड़, पुलिस से की शिकायत
फरीदपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बृहस्पतिवार समय लगभग शाम के 7:30 बजे थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया वह अपने दरवाजे पर बैठी थी तभी पड़ोस के ही रहने वाले दबंग गंदी-गंदी गाली देने लगे पीड़िता ने गलियों का विरोध किया तो दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की और छेड़छाड़ की जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की। थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।