फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के भुरे खां की गोटिया के रहने वाले युवक को दबंगों ने जमकर पीटा, मामले की पुलिस से की गई शिकायत
फरीदपुर थाना क्षेत्र के भुरे खां की गोटिया के रहने वाले सुभान ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया वह अपने मोबाइल का रिचार्ज करने जा रहा था और गाना गा रहा था तभी दुकान के पास ही कुछ दबंग खड़े हुए थे उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमको गाली दे रहा है सुभान ने काफी मना किया कि मैं तुम्हारे लिए कुछ नहीं कह रहा था लेकिन दबंगों ने एक न सुनी और सुभान के साथ मारपीट की