कोडरमा: प्रथम चरण में अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय पंजी का निरीक्षण संपन्न, द्वितीय एवं तृतीय निरीक्षण 16 व 20 फरवरी को
नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 के अंतर्गत सभी अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन की तिथि से उनके द्वारा अथवा उनके प्राधिकृत निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा किए गए चुनावी व्यय की प्रविष्टि निर्वाचन व्यय पंजी में करना अनिवार्य किया गया है। उक्त व्यय पंजी का मतदान पूर्व तीन बार व्यय प्रेक्षक द्वारा निरीक्षण किया जाना निर्धारित है।