कोडरमा: झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र में स्वीप कोषांग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया
नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के अंतर्गत 23 फरवरी 2026 को प्रस्तावित मतदान को लेकर झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र में स्वीप (SVEEP) गतिविधियों के तहत व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वीप टीम द्वारा कोरियाडीह बस्ती वार्ड-01, बेलदार मुहल्ला आश्रम रोड वार्ड-01 तथा बिरोहर टोला तिलैया बस्ती वार्ड-02 में घर-घर संपर्क किया।