कोडरमा: कोडरमा जंक्शन पर 15 दिनों तक कई ट्रेनें रहेंगी लेट, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के गर्डर लॉन्चिंग कार्य के कारण 13 फरवरी से अगले 15 दिनों तक कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। दोपहर बाद ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिए जाने से कोडरमा-दानापुर इंटरसिटी, वाराणसी-आसनसोल मेमू, आनंद विहार-रांची झारखंड एक्सप्रेस, गया-हावड़ा वंदे भारत समेत कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलेंगी, जबकि क