कोडरमा: दिल्ली में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज चेस टूर्नामेंट के लिए कोडरमा के शिक्षक निशांत केतु का चयन
केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड द्वारा 17 से 26 फरवरी तक दिल्ली में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज चेस टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इसमें झारखंड की टीम भी हिस्सा लेगी। 9 फरवरी को राज्यस्तर पर ट्रायल के जरिए 6 पदाधिकारियों का चयन हुआ। जिनमें स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग कोडरमा के शिक्षक निशांत केतु शामिल हैं।