कोडरमा: राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल हुए बीमा कर्मी, LIC झूमरी तिलैया के कार्यालयों में तालाबंदी से कामकाज ठप
12 फरवरी 2026 को आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल में देशभर के मजदूर संगठनों के साथ बीमा कर्मचारी भी शामिल हुए। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और विभिन्न स्वतंत्र अखिल भारतीय संघों के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का भी समर्थन मिला।