कोडरमा: राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में झुमरी तिलैया में मजदूर-किसानों का लाल झंडों के साथ प्रदर्शन
झुमरी तिलैया में 12 फरवरी को ट्रेड यूनियन एवं किसान मोर्चा के आह्वान पर राष्ट्रीय आम हड़ताल के समर्थन में भाकपा माले, सीपीएम और उनके जनसंगठनों—किसान महासभा, झामस व झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन—के बैनर तले श्रम कल्याण केंद्र से सुभाष चौक होते हुए अंबेडकर चौक तक मार्च निकाला गया और सभा की गई।