भारी बारिश से तबाही, फसलें बर्बाद, मकान गिरे, जनजीवन अस्त-व्यस्त, सिस्टम की खुली पोल
हरदोई: लगातार बारिश के कारण कस्बा कछौना सहित ग्रामीण क्षेत्र में जल भराव से सैकड़ो बीघा फसल बर्बाद हो गई। वही पशुहानि के साथ जनहानि हो रही है। लोगों के सामने आवागमन, भरण पोषण, पशुहानि, मकान गिरने से सामग्री खराब होने के साथ जनहानि हो रही है। पूरे सिस्टम की पोल खुल गई है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल भराव के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है। परिषदीय स्कूलों में जल भराव के कारण शिक्षण कार्य भी प्रभावित है। जिससे अनहोनी घटना की प्रबल संभावना है। पूरे सिस्टम की जमीनी हकीकत को देखने आलाधिकारी पहुंचकर व्यवस्था दुरुस्त कर रहे हैं।
पूरे मामले को लेकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था को लेकर नगर अध्यक्ष राधारमण शुक्ला उर्फ पंकज की मांग पर सभापति याचिका समिति अशोक अग्रवाल ने नगर पंचायत कछौना पतसेनी में अमृत योजना कार्यक्रम के अंतर्गत सीवर निकासी (जल निकासी) के लिए प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग को पत्र लिखा है। जल भराव का प्रमुख कारण तालाबों पर अतिक्रमण, ड्रेनों की समय पर सफाई न होना व अंधाधुंध प्लास्टिक का प्रयोग के कारण जल बहाव की ज्वलंत समस्या खड़ी हो गई है।
वहीं ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ो गांवो की विद्युत आपूर्ति तीन दिनों से बाधित है, कई स्थानों का पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जन जीवन पर सीधा असर पड़ रहा है। विधायक रामपाल वर्मा ने बताया संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया, पूरी सतर्कता के साथ स्थलीय निरीक्षण कर सही आकलन कर प्रभावित परिवारों व किसानों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराएं। वहीं तहसील प्रशासन द्वारा राहत आपदा कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर 9621258552, 9454416624 व 9453103020 जनहानि, पशुहानि, मकान क्षति, शर्पदंश, फसल नुकसान, ड्रेन व नहर की ओवरफ्लो कटान की सूचना दें।
Hardoi, Hardoi | Sep 27, 2026