लखीसराय: 7 और 17 जून के धरना-प्रदर्शन की तैयारी को लेकर राजद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित।
लखीसराय। सदर प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर स्थित एक निजी होटल में शनिवार की दोपहर 2:00 बजे राजद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मखदुमपुर विधायक सूबेदार दास उपस्थित रहे।बैठक में आगामी 7 जून को बिहार के प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले धरना-प्रदशन की तैयारी पर चर्चा की गई।