Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

छिंदवाड़ा नगर: कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में सहायक आयुक्त ने सभी बीईओ और बीआरसी के साथ बैठक की

जनसंपर्क विभाग में शनिवार 7:00 बजे जानकारी दी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग छिन्दवाड़ा द्वारा आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सभी बीईओ एवं बीआरसी की बैठक ली गई। धरती आबा उत्कृष्ट ग्राम अभियान के अंतर्गत आईईसी कैंपेनिंग को सभी विकासखंडों के स्कूलों के माध्यम से जनजातीय वर्ग की आधारभूत सुविधाओं के बारे में जागरूकता फैलाने एवं ज

MORE NEWS

मृगनयनी मध्यप्रदेश प्रदर्शनी-2026 का भावपूर्ण वातावरण में हुआ समापन

मृगनयनी प्रदर्शनी में ओडीओपी उत्पाद रहे आकर्षण का केंद्र, शिल्पियों का हुआ सम्मान
============================================================

परासिया रोड स्थित पूजा लॉन में आयोजित मृगनयनी मध्यप्रदेश प्रदर्शनी-2026 का समापन गत दिवस भावपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रदर्शनी के अंतिम दिन बड़ी संख्या में पहुंचे आगंतुकों ने हस्तशिल्प एवं हथकरघा उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन कुछ और दिनों तक चलना चाहिए था। निर्धारित समय-सीमा पूर्ण होने के कारण प्रदर्शनी का समापन किया गया, वहीं आयोजकों एवं शिल्पियों ने भविष्य में पुनः छिंदवाड़ा आने का आश्वासन दिया।
       प्रदर्शनी में प्रदेश के "एक जिला एक उत्पाद" (ओडीओपी) के अंतर्गत विभिन्न जिलों के विशिष्ट उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे। इनमें बैतूल की बेलमेटल कला, उज्जैन की बुटीक, सीहोर के खिलौने, भोपाल का जूट एवं ज़री शिल्प तथा चंदेरी की प्रसिद्ध साड़ियां विशेष रूप से पसंद की गईं। आगंतुकों ने इन उत्पादों की गुणवत्ता, पारंपरिक कला और स्थानीय पहचान की सराहना की। समापन अवसर पर प्रदर्शनी में सहभागिता करने वाले वरिष्ठ बुनकरों एवं शिल्पकारों का सम्मान किया गया। आयोजक विभाग द्वारा उन्हें स्मृति-चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर उनके योगदान की प्रशंसा की गई।
      इस अवसर पर विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिल्पकार, बुनकर तथा बड़ी संख्या में छिंदवाड़ा के नागरिक एवं आगंतुक उपस्थित थे। प्रदर्शनी ने प्रदेश की समृद्ध कला एवं संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ स्थानीय हस्तशिल्प एवं हथकरघा उत्पादों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मृगनयनी मध्यप्रदेश प्रदर्शनी-2026 का भावपूर्ण वातावरण में हुआ समापन मृगनयनी प्रदर्शनी में ओडीओपी उत्पाद रहे आकर्षण का केंद्र, शिल्पियों का हुआ सम्मान ============================================================ परासिया रोड स्थित पूजा लॉन में आयोजित मृगनयनी मध्यप्रदेश प्रदर्शनी-2026 का समापन गत दिवस भावपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रदर्शनी के अंतिम दिन बड़ी संख्या में पहुंचे आगंतुकों ने हस्तशिल्प एवं हथकरघा उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन कुछ और दिनों तक चलना चाहिए था। निर्धारित समय-सीमा पूर्ण होने के कारण प्रदर्शनी का समापन किया गया, वहीं आयोजकों एवं शिल्पियों ने भविष्य में पुनः छिंदवाड़ा आने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनी में प्रदेश के "एक जिला एक उत्पाद" (ओडीओपी) के अंतर्गत विभिन्न जिलों के विशिष्ट उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे। इनमें बैतूल की बेलमेटल कला, उज्जैन की बुटीक, सीहोर के खिलौने, भोपाल का जूट एवं ज़री शिल्प तथा चंदेरी की प्रसिद्ध साड़ियां विशेष रूप से पसंद की गईं। आगंतुकों ने इन उत्पादों की गुणवत्ता, पारंपरिक कला और स्थानीय पहचान की सराहना की। समापन अवसर पर प्रदर्शनी में सहभागिता करने वाले वरिष्ठ बुनकरों एवं शिल्पकारों का सम्मान किया गया। आयोजक विभाग द्वारा उन्हें स्मृति-चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर उनके योगदान की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिल्पकार, बुनकर तथा बड़ी संख्या में छिंदवाड़ा के नागरिक एवं आगंतुक उपस्थित थे। प्रदर्शनी ने प्रदेश की समृद्ध कला एवं संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ स्थानीय हस्तशिल्प एवं हथकरघा उत्पादों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 17, 2026

सुरक्षित पर्यटन व स्वच्छ पर्यटन स्थल पर हुआ मंथन

तामिया में समिति सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण, बारिश के मौसम में संभावित खतरों से बचाव पर जोर
===============================================================

विश्व विख्यात पर्यटन स्थल तामिया में सुरक्षित पर्यटन को बढ़ावा देने तथा वर्षाकाल में संभावित खतरों को कम करने के उद्देश्य से आज पर्यटन समिति सदस्यों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सुरक्षित पर्यटन, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन तथा स्थानीय रोजगार के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई।
       परिक्षेत्र तामिया के अंतर्गत वर्षाकाल में मनोरम वन, घना कोहरा, पहाड़ियां और झरनों का आनंद लेने के लिए लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। पर्यटकों के लिए व्यू प्वाइंट, छोटा महादेव, झिंगरिया वॉटरफॉल और होम स्टे प्रमुख आकर्षण केंद्र हैं। हालांकि बरसात के मौसम में इन स्थलों पर भू-स्खलन, फिसलन, नदियों में उफान, आंधी-तूफान के दौरान पेड़ गिरना तथा अत्यधिक कोहरे के कारण दृश्यता कम होना आम बात है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
       इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड के तत्वावधान में पर्यटन स्थलों के आसपास के ग्रामों की पर्यटन समिति के सदस्यों के प्रशिक्षण, कौशल उन्नयन और रोजगार संवर्धन के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में समिति सदस्यों को इको पर्यटन की अवधारणा समझाते हुए इसे अपनी जीवनशैली में अपनाने तथा पर्यटकों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। पर्यटकों से अपील की गई कि वे पर्यटन स्थलों पर कचरा न फैलाएं और अपने साथ लाया गया कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, जिससे उसका उचित निष्पादन हो सके। कचरा प्रबंधन के लिए मध्यप्रदेश इको पर्यटन बोर्ड के माध्यम से वन विभाग द्वारा विभिन्न पर्यटन स्थलों पर डस्टबिन लगाए जाने की जानकारी भी दी गई।
       स्थानीय रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होम स्टे संचालकों एवं समिति सदस्यों को समूह बनाकर अचार, महुआ लड्डू, कोदो, कुटकी और मक्का जैसे स्थानीय उत्पादों के छोटे पैकेट तैयार कर बेचने की सलाह दी गई। साथ ही शहरों से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पारंपरिक ज्ञान, नृत्य, गायन, स्थानीय भोजन तथा बैलगाड़ी भ्रमण जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
      कार्यशाला में यह भी निर्णय लिया गया कि वर्तमान में वन क्षेत्रों में वन्यजीवों की अधिकता और हिंसक वन्यजीवों के विचरण की जानकारी पर्यटकों को समिति सदस्यों एवं संबंधित वन रक्षकों द्वारा दी जाएगी, ताकि पर्यटक सुरक्षित रह सकें। विगत वर्षों में हुए हादसों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित पर्यटन और संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से यह एक दिवसीय कार्यशाला मुख्य वन संरक्षक छिंदवाड़ा श्री कमल अरोरा एवं वनमंडल अधिकारी पश्चिम छिंदवाड़ा श्री साहिल गर्ग के निर्देशानुसार आयोजित की गई।
       परिक्षेत्र अधिकारी तामिया श्री हिमांशु विश्वकर्मा एवं वन विभाग के स्टाफ द्वारा पर्यटन ग्राम मोयापानी और पीपरढार में आयोजित इस जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यशाला में समिति अध्यक्ष, घानाकौडिया सरपंच, पूर्व सरपंच, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित होम स्टे संचालक तथा आसपास के ग्रामों एवं ढानों के समिति सदस्य उपस्थित थे। दोनों कार्यक्रम उपवनमंडल अधिकारी तामिया श्रीमती सीमा ठाकुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुए।

सुरक्षित पर्यटन व स्वच्छ पर्यटन स्थल पर हुआ मंथन तामिया में समिति सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण, बारिश के मौसम में संभावित खतरों से बचाव पर जोर =============================================================== विश्व विख्यात पर्यटन स्थल तामिया में सुरक्षित पर्यटन को बढ़ावा देने तथा वर्षाकाल में संभावित खतरों को कम करने के उद्देश्य से आज पर्यटन समिति सदस्यों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में सुरक्षित पर्यटन, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन तथा स्थानीय रोजगार के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई। परिक्षेत्र तामिया के अंतर्गत वर्षाकाल में मनोरम वन, घना कोहरा, पहाड़ियां और झरनों का आनंद लेने के लिए लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। पर्यटकों के लिए व्यू प्वाइंट, छोटा महादेव, झिंगरिया वॉटरफॉल और होम स्टे प्रमुख आकर्षण केंद्र हैं। हालांकि बरसात के मौसम में इन स्थलों पर भू-स्खलन, फिसलन, नदियों में उफान, आंधी-तूफान के दौरान पेड़ गिरना तथा अत्यधिक कोहरे के कारण दृश्यता कम होना आम बात है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड के तत्वावधान में पर्यटन स्थलों के आसपास के ग्रामों की पर्यटन समिति के सदस्यों के प्रशिक्षण, कौशल उन्नयन और रोजगार संवर्धन के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में समिति सदस्यों को इको पर्यटन की अवधारणा समझाते हुए इसे अपनी जीवनशैली में अपनाने तथा पर्यटकों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। पर्यटकों से अपील की गई कि वे पर्यटन स्थलों पर कचरा न फैलाएं और अपने साथ लाया गया कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, जिससे उसका उचित निष्पादन हो सके। कचरा प्रबंधन के लिए मध्यप्रदेश इको पर्यटन बोर्ड के माध्यम से वन विभाग द्वारा विभिन्न पर्यटन स्थलों पर डस्टबिन लगाए जाने की जानकारी भी दी गई। स्थानीय रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होम स्टे संचालकों एवं समिति सदस्यों को समूह बनाकर अचार, महुआ लड्डू, कोदो, कुटकी और मक्का जैसे स्थानीय उत्पादों के छोटे पैकेट तैयार कर बेचने की सलाह दी गई। साथ ही शहरों से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पारंपरिक ज्ञान, नृत्य, गायन, स्थानीय भोजन तथा बैलगाड़ी भ्रमण जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यशाला में यह भी निर्णय लिया गया कि वर्तमान में वन क्षेत्रों में वन्यजीवों की अधिकता और हिंसक वन्यजीवों के विचरण की जानकारी पर्यटकों को समिति सदस्यों एवं संबंधित वन रक्षकों द्वारा दी जाएगी, ताकि पर्यटक सुरक्षित रह सकें। विगत वर्षों में हुए हादसों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित पर्यटन और संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से यह एक दिवसीय कार्यशाला मुख्य वन संरक्षक छिंदवाड़ा श्री कमल अरोरा एवं वनमंडल अधिकारी पश्चिम छिंदवाड़ा श्री साहिल गर्ग के निर्देशानुसार आयोजित की गई। परिक्षेत्र अधिकारी तामिया श्री हिमांशु विश्वकर्मा एवं वन विभाग के स्टाफ द्वारा पर्यटन ग्राम मोयापानी और पीपरढार में आयोजित इस जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यशाला में समिति अध्यक्ष, घानाकौडिया सरपंच, पूर्व सरपंच, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित होम स्टे संचालक तथा आसपास के ग्रामों एवं ढानों के समिति सदस्य उपस्थित थे। दोनों कार्यक्रम उपवनमंडल अधिकारी तामिया श्रीमती सीमा ठाकुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुए।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 17, 2026

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम बीजागोरा में बावड़ी उत्सव संपन्न, श्रमदान कर की गई साफ-सफाई
=============================================================

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले के विकासखंड परासिया की ग्राम पंचायत बीजागोरा में गत दिवस बावड़ी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक श्री संजीव भांवरकर के मार्गदर्शन तथा सेक्टर क्रमांक-2 के मेंटर श्री शंकर राम प्रजापति के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
      कार्यक्रम के दौरान जन सहयोग से ग्राम की बावड़ी में श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। इसके बाद आयोजित संगोष्ठी में उपस्थित ग्रामीणों एवं प्रतिभागियों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
      इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक समन्वयक श्री संजीव भांवरकर, ग्राम पंचायत बीजागोरा की सरपंच श्रीमती ललिता भलावी, सेक्टर क्रमांक-2 के मेंटर श्री शंकर राम प्रजापति, नवांकुर संस्था सेक्टर क्रमांक-2 से श्री कुबेर सूर्यवंशी, नवांकुर संस्था से श्री अंकेश बाघ एवं श्री मनेश भलावी, उत्कृष्ट संस्कार विद्या मंदिर शिवपुरी से श्री देवी सिंह राजपूत उपस्थित थे। इसके साथ ही ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बीजागोरा के अध्यक्ष श्री भगतलाल धुर्वे, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति शिवपुरी के अध्यक्ष श्री रामपाल डेहरिया, बीजागोरा से सचिव श्री अर्जुन, शिवपुरी से सचिव श्रीमती ईश्वरी नागले, एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं में संध्या डेहरिया सहित ग्रामीणजन श्री गोपाल भलावी, श्री परमेश्वर, श्री सतीश डेहरिया, श्री सुनील प्रजापति, श्री सहताब काकोड़िया एवं श्री उमेश डेहरिया उपस्थित थे। कार्यक्रम में जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन के महत्व पर चर्चा करते हुए लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम बीजागोरा में बावड़ी उत्सव संपन्न, श्रमदान कर की गई साफ-सफाई ============================================================= मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले के विकासखंड परासिया की ग्राम पंचायत बीजागोरा में गत दिवस बावड़ी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक श्री संजीव भांवरकर के मार्गदर्शन तथा सेक्टर क्रमांक-2 के मेंटर श्री शंकर राम प्रजापति के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान जन सहयोग से ग्राम की बावड़ी में श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। इसके बाद आयोजित संगोष्ठी में उपस्थित ग्रामीणों एवं प्रतिभागियों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक समन्वयक श्री संजीव भांवरकर, ग्राम पंचायत बीजागोरा की सरपंच श्रीमती ललिता भलावी, सेक्टर क्रमांक-2 के मेंटर श्री शंकर राम प्रजापति, नवांकुर संस्था सेक्टर क्रमांक-2 से श्री कुबेर सूर्यवंशी, नवांकुर संस्था से श्री अंकेश बाघ एवं श्री मनेश भलावी, उत्कृष्ट संस्कार विद्या मंदिर शिवपुरी से श्री देवी सिंह राजपूत उपस्थित थे। इसके साथ ही ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बीजागोरा के अध्यक्ष श्री भगतलाल धुर्वे, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति शिवपुरी के अध्यक्ष श्री रामपाल डेहरिया, बीजागोरा से सचिव श्री अर्जुन, शिवपुरी से सचिव श्रीमती ईश्वरी नागले, एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं में संध्या डेहरिया सहित ग्रामीणजन श्री गोपाल भलावी, श्री परमेश्वर, श्री सतीश डेहरिया, श्री सुनील प्रजापति, श्री सहताब काकोड़िया एवं श्री उमेश डेहरिया उपस्थित थे। कार्यक्रम में जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन के महत्व पर चर्चा करते हुए लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 17, 2026

मेरा नाम जयश्री नामदेव है, मैं ग्राम पंचायत दातलावादी विकासखंड जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा की निवासी हूं। मेरे स्वयं सहायता समूह का नाम, रेणु स्वयं सहायता समूह है जिसकी मैं सदस्य हूं।
स्वयं सहायता समूह से जुड़कर मुझे बचत प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। मेरी आय बढ़ी है और परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हुई है। अब मैं आत्मनिर्भर महसूस करती हूं।
मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद करती हूं कि इस योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है।

#12YearsOfNariShakti
#12YearsOfSurakshitBharat 
#12YearsOfSeva
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP 
PMO India 
Dr Mohan Yadav 
CM Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

मेरा नाम जयश्री नामदेव है, मैं ग्राम पंचायत दातलावादी विकासखंड जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा की निवासी हूं। मेरे स्वयं सहायता समूह का नाम, रेणु स्वयं सहायता समूह है जिसकी मैं सदस्य हूं। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर मुझे बचत प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। मेरी आय बढ़ी है और परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हुई है। अब मैं आत्मनिर्भर महसूस करती हूं। मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद करती हूं कि इस योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। #12YearsOfNariShakti #12YearsOfSurakshitBharat #12YearsOfSeva #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP PMO India Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 17, 2026

नगर निगम द्वारा शहर में की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
============================================================

नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी. राय के निर्देशानुसार नगर निगम अतिक्रमण निरोधक दल द्वारा आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने एवं रोको-टोको अभियान चलाया गया।
      कार्रवाई के दौरान नरसिंहपुर ओवरब्रिज के नीचे फल-फ्रूट एवं अन्य फुटकर व्यापारियों को व्यवस्थित किया गया। इसके पश्चात संतोषी माता मंदिर, श्रीराम मंदिर, जगन्नाथ स्कूल नरसिंहपुर रोड एवं संकट मोचन मंदिर क्षेत्र तक सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही उद्घोषणा (अनाउंसमेंट) के माध्यम से व्यापारियों एवं आमजन को सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई।
      इसके अतिरिक्त नागपुर रोड स्थित नगर निगम टाउन हॉल से पोस्ट ऑफिस, जिला चिकित्सालय, सिटी कोतवाली, ईएलसी चौक एवं बोदरी नदी क्षेत्र तक रोको-टोको अभियान चलाया गया। इस दौरान पोस्ट ऑफिस, मोहबे मार्केट, बुधवारी बाजार, चूड़ी मार्केट, पहाड़े मेडिकल एवं गोलगंज फव्वारा चौक क्षेत्र में दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया।
      नगर निगम दल द्वारा संबंधित दुकानदारों एवं व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे सड़क एवं सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। भविष्य में अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम द्वारा शहर में की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ============================================================ नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी. राय के निर्देशानुसार नगर निगम अतिक्रमण निरोधक दल द्वारा आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने एवं रोको-टोको अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान नरसिंहपुर ओवरब्रिज के नीचे फल-फ्रूट एवं अन्य फुटकर व्यापारियों को व्यवस्थित किया गया। इसके पश्चात संतोषी माता मंदिर, श्रीराम मंदिर, जगन्नाथ स्कूल नरसिंहपुर रोड एवं संकट मोचन मंदिर क्षेत्र तक सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही उद्घोषणा (अनाउंसमेंट) के माध्यम से व्यापारियों एवं आमजन को सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई। इसके अतिरिक्त नागपुर रोड स्थित नगर निगम टाउन हॉल से पोस्ट ऑफिस, जिला चिकित्सालय, सिटी कोतवाली, ईएलसी चौक एवं बोदरी नदी क्षेत्र तक रोको-टोको अभियान चलाया गया। इस दौरान पोस्ट ऑफिस, मोहबे मार्केट, बुधवारी बाजार, चूड़ी मार्केट, पहाड़े मेडिकल एवं गोलगंज फव्वारा चौक क्षेत्र में दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। नगर निगम दल द्वारा संबंधित दुकानदारों एवं व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे सड़क एवं सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। भविष्य में अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

छिंदवाड़ा नगर: कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में सहायक आयुक्त ने सभी बीईओ और बीआरसी के साथ बैठक की - Chhindwara Nagar News