रायबरेली की इकछनिया हवाई पट्टी की भूमि का सीमांकन कार्य अब रफ्तार पकड़ चुका है। मंगलवार को रक्षा संपदा कार्यालय लखनऊ की टीम अचानक इकछनिया गांव पहुंची, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जांच में टीम को हवाई पट्टी के ऐतिहासिक घंटाघर और टावर पर ग्रामीणों का अवैध कब्जा मिला।
जांच में सामने आया कि ग्रामीण घंटाघर भवन का इस्तेमाल निजी कामों के लिए कर रहे थे। इसके बाद रक्षा संपदा टीम ने नापजोख कर भूमि का सीमांकन शुरू किया। रायबरेली शहर से करीब 15 किमी दूर सदर तहसील के इकछनिया गांव में स्थित इस हवाई पट्टी का निर्माण अंग्रेजों ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान वर्ष 1942-43 में कराया था।
#Raebareli #IchhaniyaAirstrip #UttarPradesh #DefenseEstateOffice
Korba, Korba | Jun 25, 2026