मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री मनोज कुमार पिंगुवा ने आज हाथी नियंत्रण केंद्र, चोटिया का निरीक्षण कर हाथियों की निगरानी एवं मानव-हाथी द्वंद्व की रोकथाम के लिए संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने अधिकारियों एवं हाथी मित्र दल के सदस्यों से चर्चा करते हुए कहा कि मानव-हाथी द्वंद्व की घटनाओं की रोकथाम के लिए हाथियों की सतत निगरानी, समय पर सूचना का प्रसारण तथा ग्रामीणों को तत्काल सतर्क करना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर रात्रिकालीन गश्त एवं निगरानी कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से हाथी मित्र दल के सदस्यों को टॉर्च एवं पानी की बोतलों का वितरण भी किया गया।
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh
69 views | Korba, Chhattisgarh | Jul 30, 2026