भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी फिल्मों और गानों के साथ-साथ अपनी प्राइवेट लाइफ से जुड़ी खास पलों की झलकियां सोशल मीडिया पर जब-तब शेयर करती रहती गहैं। कई बार अक्षरा अपनी मां नीलिमा सिंह के साथ भी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं और इस बार उन्होंने यही झलकियां जिम से शेयर की हैं।
अक्षरा का मां के साथ एक मजबूत रिश्ता है जो अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है। इस कड़ी में एक बार भी अक्षरा ने अपनी मां के साथ मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं।
अक्षरा सिंह ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। इसमें वह अपनी मां के साथ जिम में नजर आ रही हैं। वीडियो में मां-बेटी दोनों हाथों में डंबल उठाकर कसरत करती दिखाई देती हैं। दोनों पूरी ताकत के साथ एक्सरसाइज करती दिख रही। इस दौरान दोनों एक-दूसरे का लगातार हौसला बढ़ा रही हैं। इस वीडियो के साथ अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, 'मम्मा और मैं, एक-दूसरे क�
Korba, Korba | Aug 11, 2026