मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शाहपुरा थाना क्षेत्र के दानापानी इलाके में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात एक कॉन्स्टेबल गश्त पर था। इसी दौरान खुले में शराब पी रहे युवकों को उसने रोका तो आरोपियों ने उन्हें किडनैप कर लिया। साथ ही शहर में पूरी रात घुमाते रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कॉन्स्टेबल सुंदरम पटेल आरोपियों को शाहपुरा थाने ले जाने के लिए उनकी इनोवा कार में सवार हुए। आरोपियों ने अपनी कार थाने ले जाने की जगह शहर में दौड़ा दी। इसके बाद कॉन्स्टेबल को आरोपी देर रात तक शहर में घुमाते रहे। चलती कार में आरोपियों ने कॉन्स्टेबल सुंदरम के साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित कॉन्स्टेबल ने किसी तरह से डीबी मॉल के सामने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई है। इसके बाद थाने जाकर उसने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र शर्मा और ऋषि नामदेव को गिरफ्तार कर लिया है�
Korba, Korba | Aug 11, 2026