सावन के महीने में पूरे उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा की धूम है। हरिद्वार से गंगाजल लाने वाले कांवड़ियों से पश्चिमी यूपी के जिले गुलजार हैं। इस बीच, मंगलवार को बागपत के पुरा महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का मंदिर में घंटों तांता लगा रहा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुस्तैद रही। खुद एसपी सूरज राय और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बारिश में भीगते हुए कांवड़ियों को सुरक्षित निकालते दिखाई दिए।
बागपत पुलिस के X हैंडल पर इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में एसपी सूरज राय और अन्य जवान लाइन में खड़े होकर सुरक्षा व्यवस्था संभालते दिख रहे हैं। इस दौरान तेज बारिश हो रही थी। एसपी सूरज राय भीगते हुए सीटी बजाकर श्रद्धालुओं को लाइन में लगने के लिए कहते नजर आए।
Korba, Korba | Aug 11, 2026