फूलिया कलां: कस्बे में राशन घोटाले का पर्दाफाश, अधिकारी के पहुंचने पर डीलर हुआ फरार, ताला तोड़ते ही खुली पोल
फूलियाकलां कस्बे में राशन वितरण में कथित अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रवर्तन निरीक्षक मीनाक्षी मीणा शनिवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे जांच के लिए पहुंचीं तो राशन डीलर रामदेव रैगर दुकान पर ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने पंचनामा बनाकर ताला तुड़वाया और जांच शुरू की।