दमोह: वर्दी मे रील बनाना जबलपुर नाका चौकी प्रभारी को पड़ा महंगा, एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया ने लिया संज्ञान, दिए जांच के निर्देश
Damoh, Damoh | Jul 6, 2026 दमोह के देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल की वर्दी में बनाई गई एक रील सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में स्क्रीन पर लिखा है, "खुद की समस्याएं सुलझ नहीं रहीं और नौकरी दूसरों की समस्या सुलझाने वाली कर लिए।" मामले में एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया ने जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।