Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

मडियादो बफर क्षेत्र में भिड़े दो भालू, लड़ाई का वीडियो वायरल; ग्रामीणों को देखते ही जंगल की ओर भागे दमोह। जिले की हटा तहसील स्थित पन्ना टाइगर रिजर्व से सटे मडियादो बफर क्षेत्र में दो भालुओं की आपसी भिड़ंत का वीडियो सामने आया है। शुक्रवार शाम वायरल हुए इस वीडियो में खेतों के पास दोनों भालू एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार जंगल की ओर से तेज गुर्राने और संघर्ष की आवाजें सुनाई देने पर वे मौके पर पहुंचे, जहां दोनों भालू आमने-सामने लड़ रहे थे। सुरक्षित दूरी से ग्रामीणों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों भालुओं के बीच संघर्ष चलता रहा, लेकिन जैसे ही उनकी नजर ग्रामीणों पर पड़ी, दोनों लड़ाई छोड़कर तेजी से जंगल की ओर भाग गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में भालुओं की मौजूदगी पहले भी देखी जाती रही है, लेकिन इस तरह दो भालुओं की लड़ाई पहली बार कैमरे में कैद हुई है।

Damoh, Damoh | Jul 11, 2026

MORE NEWS

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड कार्यवाही में मैनेजर समेत 4 को कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश कर भेजा जेल

युवतियों के बयान दर्ज कर छोड़ा जाएगा, एक दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मिले थे 3 जोड़े

दमोह। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शहर के स्पा सेंटरों पर की गई कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया। महिला पुलिस की टीम ने गुरुवार को तीन गुल्ली चौराहा स्थित यूनिक द स्पा सेंटर पर छापा मारकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौजूद तीन युवकों और स्पा सेंटर के मैनेजर को हिरासत में लिया था। पुलिस ने शुक्रवार शाम 6 बजे चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर में मिली युवतियों को महिला पुलिस ने सुरक्षित संरक्षण में रखा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवतियों के न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड कार्यवाही में मैनेजर समेत 4 को कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश कर भेजा जेल युवतियों के बयान दर्ज कर छोड़ा जाएगा, एक दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मिले थे 3 जोड़े दमोह। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शहर के स्पा सेंटरों पर की गई कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया। महिला पुलिस की टीम ने गुरुवार को तीन गुल्ली चौराहा स्थित यूनिक द स्पा सेंटर पर छापा मारकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौजूद तीन युवकों और स्पा सेंटर के मैनेजर को हिरासत में लिया था। पुलिस ने शुक्रवार शाम 6 बजे चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर में मिली युवतियों को महिला पुलिस ने सुरक्षित संरक्षण में रखा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवतियों के न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

Damoh, Damoh | Jul 11, 2026

रनेह थाने से फरार झोलाछाप डॉक्टर टीकमगढ़ से गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी पहले ही निलंबित, एसपी आनंद कलादगी ने दी जानकारी 

दमोह। रनेह थाना पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए झोलाछाप डॉक्टर लीलाधर चौधरी (35) निवासी बमनपुरा, थाना पटेरा को पुलिस ने शनिवार सुबह टीकमगढ़ जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रनेह थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। एसपी आनंद कलादगी ने आज शनिवार दोपहर 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उसकी तलाश में दो पुलिस टीमें लगी थीं, जिन्हें सफलता मिली। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

लीलाधर पर दो माह पहले गलत इलाज से एक नाबालिग बच्ची की मौत के मामले में धारा 105 बीएनएस और मेडिकल काउंसिल एक्ट की धारा 24 के तहत केस दर्ज है। उसे गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार तड़के वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था।

मामले में लापरवाही पाए जाने पर HCM शिवराज सिंह, ड्यूटी ऑफिसर केवल नारायण मिश्रा और आरक्षक श्रीराम प्रजापति को निलंबित किया जा चुका है। वहीं थाना प्रभारी चंदन सिंह और विवेचक एएसआई मुफीस अहमद को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा इस तरह से पुलिसकर्मियों की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रनेह थाने से फरार झोलाछाप डॉक्टर टीकमगढ़ से गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी पहले ही निलंबित, एसपी आनंद कलादगी ने दी जानकारी दमोह। रनेह थाना पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए झोलाछाप डॉक्टर लीलाधर चौधरी (35) निवासी बमनपुरा, थाना पटेरा को पुलिस ने शनिवार सुबह टीकमगढ़ जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रनेह थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। एसपी आनंद कलादगी ने आज शनिवार दोपहर 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उसकी तलाश में दो पुलिस टीमें लगी थीं, जिन्हें सफलता मिली। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। लीलाधर पर दो माह पहले गलत इलाज से एक नाबालिग बच्ची की मौत के मामले में धारा 105 बीएनएस और मेडिकल काउंसिल एक्ट की धारा 24 के तहत केस दर्ज है। उसे गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार तड़के वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। मामले में लापरवाही पाए जाने पर HCM शिवराज सिंह, ड्यूटी ऑफिसर केवल नारायण मिश्रा और आरक्षक श्रीराम प्रजापति को निलंबित किया जा चुका है। वहीं थाना प्रभारी चंदन सिंह और विवेचक एएसआई मुफीस अहमद को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा इस तरह से पुलिसकर्मियों की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Damoh, Damoh | Jul 11, 2026

पथरिया के सूखा में डायल-112 टीम पर हमला, आरक्षक का मोबाइल भी छीना; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सूखा में जमीनी विवाद सुलझाने पहुंची डायल-112 की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने डायल-112 के पायलट और आरक्षक के साथ मारपीट की तथा आरक्षक का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है।

मामले में आज शनिवार शाम 6 बजे पथरिया थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने बताया कि जमीनी विवाद की सूचना पर डायल-112 में तैनात पायलट कुलदीप अठया और आरक्षक कुलदीप जैन मौके पर पहुंचे थे। दोनों पक्षों को समझाइश के दौरान आरोपियों खूब सिंह लोधी व एक अन्य व्यक्ति ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों से मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पर आरक्षक का मोबाइल भी छीन लिया।

घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। इ

पथरिया के सूखा में डायल-112 टीम पर हमला, आरक्षक का मोबाइल भी छीना; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सूखा में जमीनी विवाद सुलझाने पहुंची डायल-112 की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने डायल-112 के पायलट और आरक्षक के साथ मारपीट की तथा आरक्षक का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। मामले में आज शनिवार शाम 6 बजे पथरिया थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने बताया कि जमीनी विवाद की सूचना पर डायल-112 में तैनात पायलट कुलदीप अठया और आरक्षक कुलदीप जैन मौके पर पहुंचे थे। दोनों पक्षों को समझाइश के दौरान आरोपियों खूब सिंह लोधी व एक अन्य व्यक्ति ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों से मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पर आरक्षक का मोबाइल भी छीन लिया। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। इ

Damoh, Damoh | Jul 11, 2026

जनसुनवाई में 102 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण
==
राज्यमंत्री श्री लोधी की पहल से एक ही स्थान पर मिल रहा प्रशासनिक समाधान
==
अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर निपट रहीं समस्याएं
==

            जबेरा विधानसभा में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की पहल पर प्रत्येक शनिवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई आमजन के लिए राहत का माध्यम बनती जा रही है। हर शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित इस जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर उपस्थित रहते हैं, जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इससे क्षेत्रवासियों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है, शनिवार को आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का उपस्थित अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

            राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन को सरल, सुलभ और प्रभावी प्रशासन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे, इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों एवं औपचारिकताओं की कमियों को भी संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में पूरा कराया जा रहा है। इससे पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा। उन्होंने कहा सरकार की मंशा है कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके क्षेत्र में ही हो और उन्हें अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार नियमित जनसुनवाई आयोजित की जा रही है।

जनसुनवाई में 102 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण == राज्यमंत्री श्री लोधी की पहल से एक ही स्थान पर मिल रहा प्रशासनिक समाधान == अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर निपट रहीं समस्याएं == जबेरा विधानसभा में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की पहल पर प्रत्येक शनिवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई आमजन के लिए राहत का माध्यम बनती जा रही है। हर शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित इस जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर उपस्थित रहते हैं, जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इससे क्षेत्रवासियों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है, शनिवार को आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का उपस्थित अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन को सरल, सुलभ और प्रभावी प्रशासन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे, इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों एवं औपचारिकताओं की कमियों को भी संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में पूरा कराया जा रहा है। इससे पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा। उन्होंने कहा सरकार की मंशा है कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके क्षेत्र में ही हो और उन्हें अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार नियमित जनसुनवाई आयोजित की जा रही है।

Damoh, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

मडियादो बफर क्षेत्र में भिड़े दो भालू, लड़ाई का वीडियो वायरल; ग्रामीणों को देखते ही जंगल की ओर भागे दमोह। जिले की हटा तहसील स्थित पन्ना टाइगर रिजर्व से सटे मडियादो बफर क्षेत्र में दो भालुओं की आपसी भिड़ंत का वीडियो सामने आया है। शुक्रवार शाम वायरल हुए इस वीडियो में खेतों के पास दोनों भालू एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार जंगल की ओर से तेज गुर्राने और संघर्ष की आवाजें सुनाई देने पर वे मौके पर पहुंचे, जहां दोनों भालू आमने-सामने लड़ रहे थे। सुरक्षित दूरी से ग्रामीणों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों भालुओं के बीच संघर्ष चलता रहा, लेकिन जैसे ही उनकी नजर ग्रामीणों पर पड़ी, दोनों लड़ाई छोड़कर तेजी से जंगल की ओर भाग गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में भालुओं की मौजूदगी पहले भी देखी जाती रही है, लेकिन इस तरह दो भालुओं की लड़ाई पहली बार कैमरे में कैद हुई है। - Damoh News