पथरिया के सूखा में डायल-112 टीम पर हमला, आरक्षक का मोबाइल भी छीना; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सूखा में जमीनी विवाद सुलझाने पहुंची डायल-112 की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने डायल-112 के पायलट और आरक्षक के साथ मारपीट की तथा आरक्षक का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है।
मामले में आज शनिवार शाम 6 बजे पथरिया थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने बताया कि जमीनी विवाद की सूचना पर डायल-112 में तैनात पायलट कुलदीप अठया और आरक्षक कुलदीप जैन मौके पर पहुंचे थे। दोनों पक्षों को समझाइश के दौरान आरोपियों खूब सिंह लोधी व एक अन्य व्यक्ति ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों से मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पर आरक्षक का मोबाइल भी छीन लिया।
घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। इ
Damoh, Damoh | Jul 11, 2026