मुरलीगंज: मुरलीगंज में वार्ड सदस्ययों ने प्रशिक्षण केंद्र पर व्यवस्था के अभाव में प्रशिक्षण का किया बहिष्कार
प्रखंड कार्यालय के सभागार में वार्ड सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था. गुरुवार को मुख्य रूप से दिग्धी, बेलो, भतखोड़ा पंचायत के वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण था. उमस भरी गर्मी में व्यवस्था नहीं रहने के कारण वार्ड सदस्यों ने प्रशिक्षण का बहिष्कार कर दिया. बताया गया कि प्रशिक्षण के निर्धारित समय के लगभग डेढ़ घंटे बाद तक प्रशिक्षक नही पहुंचे.