मुरलीगंज: जागीर टोला में महिला की हुई मौत मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
जागीर टोला में महिला की हुई मौत मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मृतिका के पिता ने अपने दामाद सहित तीन लोगों को नामजद कर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव पीड़ित परिवार को सौंप दिया. मृतिका पूनम की चार साल की बेटी ने मुखाग्नि दिया.घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार है.