मुरलीगंज: रतनपट्टी मोड़ के पास हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक बच्ची की हुई मौत
रतनपट्टी मोड़ के पास हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई। बताया गया कि मुरलीगंज बिहारीगंज एसएच 91 मुख्य मार्ग पर रतनपट्टी मोर समीप हाईटेंशन तार की चपेट मे आ गयी। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी है। घटना से आक्रोशित लोगो ने मुख्य मार्ग को रतनपट्टी मोड़ के पास जामकर दिया। जाम की वजह से आवागमन पूर्णतः बाधित हो गया है।