मुरलीगंज: मुरलीगंज के युवक का सिंहेश्वर से बाइक हुई चोरी, प्राथमिकी हुई दर्ज
मुरलीगंज के युवक का बाइक सिंहेश्वर में चोरी हो गया. इस बाबत पीड़ित मुरलीगंज के जमुहा टोला निवासी रूपेश कुमार ने थाना में आवेदन देते हुए बताया कि वह सिंहेश्वर पूजा करने आया था. पूजा समिति सिंहेश्वर में पार्किंग के नाम पर गाड़ी बीआर 50 वी 2387 लगाकर पुर्जा काट दिया. जब पूजा कर वापस लौटे तो बाइक उक्त स्थल पर नही था.