मुरलीगंज: वार्ड नंबर 15 में फंदे से लटका मिला था एक महिला का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा शव
मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 में रामचंद्र यादव के पुत्र मिथलेश कुमार की पत्नी पूनम कुमारी का शव फंदे से लटका हुआ मिला था सूचना मिलते ही मुरलीगंज पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था तो वही आज लड़की पक्ष वाले को पुलिस ने सौंप दिया और पुलिस के निगरानी में दाह संस्कार करवाया गया