पीपराकोठी: पीपराकोठी थाना परिसर में शुक्रवार को थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र के सभी सीएसपी संचालकों के साथ बैठक की
पीपराकोठी थाना परिसर में शुक्रवार दो बजे थाना क्षेत्र के सभी सीएसपी संचालको के साथ थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बैठक की। इस दौरान वे संचालको की समस्या व उनके सुझाव सुने। जिसके बाद उन्होंने संस्थान के बाहर सीसीटीवी कैमरा,कैश काउंटर के पास जाली लगाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि जब भी बैंक से भारी रकम ले जाना हो पुलिस को सूचित करें,आपको पूरी सुरक्षा दी जाएगी।