जमुई: लुखड़ी गांव के पोखर पर बजरंगबली की प्रतिमा निर्माण को लेकर दो पक्षों में तनाव, एक पक्ष ने DM और SDO को दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Apr 13, 2026 लूखड़ी गांव स्थित धोवियाही पोखर को लेकर दो समुदाईयों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गांव के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सोमवार की दोपहर 2:00 बजे DM और SDO को आवेदन देकर पोखर को कब्जा से मुक्त करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि अस्थाई प्रतिमा बैठाने की बात कहकर स्थाई रूप से पोखर में मिट्टी भरकर कार्य किया जा रहा है।