लखीसराय: महावीर स्थान मंदिर में 501 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ लखीसराय शहर
लखीसराय। शहर के ऐतिहासिक पुरानी बाजार स्थित महावीर स्थान मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय महादेव शिव एवं राधाकृष्ण प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभारंभ पर रविवार की सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। रविवार की पूर्वाह्न 8:15 पर 501 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान से निकाली गई।