लखीसराय: दुर्गा पूजा को लेकर लखीसराय जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। एसपी प्रेरणा कुमार के निर्देश पर पूजा पंडालों, मंदिरों और प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। मंगलवार पूर्वाहन 8 बजे पुलिस ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की। साथ ही शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की।