रायसेन: रायसेन में दीपावली पर्व को लेकर नगर पालिका अलर्ट, अग्निशमन कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई
Raisen, Raisen | Oct 31, 2024 रायसेन में दीपावली पर्व को देखते हुए नगर पालिका ने विशेष सावधानियां बरतते हुए अलर्ट मोड पर काम करना शुरू कर दिया है। कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देशानुसार शहर में सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है। इस दौरान फायर ब्रिगेड वाहनों की भी तैयारी सुनिश्चित की गई है और अग्निशमन कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।