रायसेन: रायसेन में दिवाली पर 300 क्विंटल से ज़्यादा फूलों की खपत, रतलाम और इंदौर से मंगवाए गए फूल, कमल की ज़्यादा माँग
Raisen, Raisen | Oct 31, 2024 रायसेन में आज दिवाली पर्व को लेकर 300 क्विंटल से ज्यादा फूलों की खपत होगी। जिससे रेट में भी अंतर आया है, शहर में करीब 10 फूलों की दुकान लगाई गई है, इन फूलों में सबसे ज्यादा गेंदा की माला बिक रही है,इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए 15 हजार से अधिक कमल के फूलों की भी जरूरत है।