रायसेन: बियर मांगने पर गाली-गलौच, राड और डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी दी
Raisen, Raisen | Oct 30, 2024 सांची थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब दुकान पर बियर मांगने की बात पर से विवाद हो गया, विवाद इतना बड़ा कि आरोपियों ने शराब दुकान के मैनेजर के साथ रांड व डंडों से मारपीट की, गाली देकर जान से मारने की धमकी दी, फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने विदिशा निवासी तीन आरोपियों पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।